धन्नीपुर में मस्जिद की जरूरत नहीं, वहां खेती हो : इकबाल अंसारी (आईएएनएस साक्षात्कार)
अयोध्या, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी इसके विध्वंस को लेकर भले ही कानूनी दांव पेंच में उलझे रहे हों, लेकिन नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद उन्होंने खुले दिल से इसका स्वागत किया था। अब वे निर्माणाधीन राममंदिर को लेकर भी काफी खुश हैं। हालांकि, धुन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद को लेकर उनका नजरिया बहुत अलग है।