पीएम के आगमन से पहले सीएम ने अयोध्या में लिया विकास कार्यों का जायजा
अयोध्या, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमगन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहाँ विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन किए और सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।