महाकुंभ में पीएम मोदी-सीएम योगी के कटआउट के साथ सेल्फी लेने की होड़, श्रद्धालु बोले- 'व्यवस्थाएं अद्भुत'
प्रयागराज, 31 जनवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ के चौथे स्नान पर्व को लेकर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोगों में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कटआउट के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ दिख रही है। मीडिया सेंटर के बाहर कट आउट लगे हैं, जहां तस्वीर खिंचवाने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ जमा रहती है।