महाकुंभ : श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़े की पेशवाई की भव्य तैयारी, 1400 पहले साल हुई थी स्थापना

IANS | January 1, 2025 4:30 PM

महाकुंभ नगर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आस्था के संगम तीर्थराज प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शासन-प्रशासन के अलावा भारत के विभिन्न अखाड़ों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बारी-बारी से अखाड़े प्रयागराज में प्रवेश कर रहे हैं। छावनी प्रवेश के सिलसिले के बीच बुधवार को भव्य रूप से श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़े की पेशवाई निकालने की तैयारी हुई।

महाकुंभ में 25 लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराने का संकल्प, 40 वर्षों से जारी है इस संस्था का भंडारा

IANS | December 31, 2024 2:06 PM

महाकुंभ नगर 31 दिसंबर (आईएएनएस)। धर्म और आस्था का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में होने जा रहा है। लगभग 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु पूरे देश और दुनिया से इस आयोजन में भाग लेने के लिए संगम तट पर आएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है, खासकर अन्नदान का। इस बार महाकुंभ के मौके पर कई संस्थाएं पुण्य कमाने के लिए यहां आकर भंडारों का आयोजन करेंगी। इनमें से एक प्रमुख संस्था है ओम नमः शिवाय, जो महाकुंभ से पहले ही भंडारे का आयोजन शुरू कर चुकी है।

अयोध्या से लेकर यूएई तक भारत की समृद्ध संस्कृति का लहराया परचम

IANS | December 31, 2024 11:29 AM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 साल में भारत ने सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने मजबूती के साथ प्रदर्शित किया है। साल 2024 में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के एक नए युग की शुरुआत हुई। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो फरवरी 2024 में यूएई में भव्य मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ। दुनिया ने सनातन का डंका बजते देखा।

महाकुंभ : करीब 1200 साल पुराना है श्री पंचायती आनंद अखाड़ा का इतिहास, जहां नागा साधुओं ने की थी धर्म की रक्षा

IANS | December 30, 2024 3:29 PM

महाकुंभ नगर, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में 2025 महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ में महज गिनती के कुछ दिन बचे हैं। हर 12 साल में एक विशेष स्थान पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में लाखों-करोड़ों साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। मान्यता के अनुसार, कुंभ मेले में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के अध्यक्ष महंत शंकारानंद सरस्वती ने आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

महाकुंभ नगर के अस्थायी अस्पताल में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

IANS | December 29, 2024 10:49 PM

महाकुंभ नगर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के 76वें जिले महाकुंभ नगर में बने अस्थाई अस्पताल में रविवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। यह इस अस्पताल में जन्मा पहला बच्चा है।

संतों ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद, कहा- पीएम सनातन के बहुत बड़े प्रहरी

IANS | December 29, 2024 6:05 PM

महाकुंभ नगर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहा है। जिसको लेकर सरकार की ओर से खास तैयारियां चल रही हैं। पहली बार कुंभ आयोजन में एआई चैटबॉट का प्रयोग होगा। जिससे 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल की जा सकेगी। मन की बात' में भी प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया। इसको लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी और अष्ट कौशल महंत जूना अखाड़ा के योगानंद गिरी ने आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

पीएम मोदी ने किया कुंभ की प्राचीनता को आधुनिकता के साथ जोड़ने का कार्य : दिवाकराचार्य महाराज

IANS | December 29, 2024 4:23 PM

अयोध्या, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है और इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर संत समाज ने संतुष्टि और हर्ष दोनों जताए हैं। अयोध्या धाम के संत दिवाकराचार्य महाराज ने महाकुंभ के आयोजन को विशेष बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस अवसर पर आईएएनएस से खास बातचीत की।

महाकुंभ नगर में संन्यासी के बाद वैष्णव अखाड़ों की धर्म ध्वजा भी स्थापित

IANS | December 28, 2024 8:28 PM

महाकुंभ नगर, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। महाकुंभ नगर का अखाड़ा सेक्टर अखाड़ों के विविध धार्मिक आयोजन से भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर है। संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना के बाद सेक्टर 20 में तीनों वैष्णव अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना भी शनिवार को पूरी हो गई। वैष्णव अखाड़ों में भी महाकुंभ के विभिन्न अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।

अद्भुत महाकुंभ : संतों के साथ बेजुबानों को भी रास आ रही महाकुंभ नगर की भव्य दुनिया

IANS | December 28, 2024 8:16 PM

महाकुंभ नगर, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में संगम की रेती पर आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में अभी से भक्ति, साधना और अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है। महाकुंभ के अखाड़ा सेक्टर में नागा संन्यासियों के शिविर में इसके विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां नागा संन्यासियों के पशु प्रेम ने सबका दिल जीत लिया है।

'महाकुंभ 2025' : अग्नि अखाड़े की छावनी प्रवेश शोभायात्रा निकाली गई, साधु-संतों का भव्य स्वागत

IANS | December 26, 2024 7:26 PM

प्रयागराज, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। 'महाकुंभ 2025' के लिए अखाड़े की भूमि पूजन, ध्वज स्थापना, छावनी प्रवेश का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गुरुवार को अग्नि अखाड़े की भव्य और दिव्य छावनी प्रवेश शोभायात्रा निकाली गई।