बांसगांव के मंदिर की अनूठी परंपरा, शरीर का रक्त चढ़ाते हैं क्षत्रिय
गोरखपुर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बांसगांव तहसील में दुर्गा माता के मंदिर में श्रीनेत क्षत्रियों के रक्त चढ़ाए जाने की परंपरा है। इसमें नौजवान और बुजुर्गों के नौ स्थान पर चीरा लगाकर रक्त निकाला जाता है। उसे बेलपत्र में लेकर मां को अर्पित किया जाता है। यह कई पीढ़ियों पुरानी रस्म है, जो आज भी निभाई जा रही है।