बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरित मानस को बताया 'पोटैशियम साइनाइड', जदयू और भाजपा ने तरेरी आंख
पटना, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस पर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रामचरित मानस में उल्लेख किए गए कुछ कंटेंट पोटैशियम साइनाइड के बराबर है।