बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा : वीएचपी
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के नूंह में हुए हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बिट्टू बजरंगी को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताए जाने की खबरों को खारिज करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने दावा किया है कि बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा।