ज्ञानवापी पर फैसले के बाद कोर्ट को धमकाने का प्रयास कर रहे कुछ मुस्लिम नेता : विहिप
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस) । विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने देश के कुछ मुस्लिम नेताओं पर न्यायपालिका को धमकाने और मुस्लिम समाज को भड़काने का आरोप लगाते हुए देश के मुस्लिम समाज से ऐसे कट्टरपंथी नेताओं को ठुकरा कर सह-अस्तित्व में विश्वास रखने वाले नेतृत्व को स्थापित करने की अपील की है।