दंगाग्रस्त मणिपुर के गांव की रोशिबिना ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता

IANS | September 30, 2023 7:11 PM

इंफाल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ी हांगझू में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने का मौका चूक गए, क्योंकि चीन ने उन्हें वीजा नहीं दिया। हालांकि, जातीय दंगा प्रभावित मणिपुर की नाओरेम रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा फाइनल में जीतकर रजत पदक हासिल करने में सफल रहीं।

इस्कॉन ने बीजेपी सांसद मेनका गांधी को भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

IANS | September 29, 2023 4:59 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की इस्कॉन को लेकर की गई टिप्पणी ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इसको लेकर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस थमाया है। मेनका ने इस्कॉन को लेकर कहा था कि वह कसाइयों को गौशालाओं से गाय बेचते हैं।

हैदराबाद के हुसैन सागर में गणेश विसर्जन दूसरे दिन भी जारी

IANS | September 29, 2023 1:04 PM

हैदराबाद, 29 सितंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद की हुसैन सागर झील में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

पिंडदानियों के स्वागत के लिए 'मोक्षस्थली' गया जी तैयार

IANS | September 28, 2023 5:48 PM

गया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पितरों (पूर्वजों) की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए गया में पिंडदान को एक अहम कर्मकांड माना जाता है। बिहार का गया इसके लिए सर्वोत्तम स्थान माना गया है।

ईद मिलाद-उन-नबी पर मुंबई में दाऊदी बोहरा कम्युनिटी को शानदार मस्जिद मिली

IANS | September 26, 2023 7:46 PM

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई में दाऊदी बोहरा कम्युनिटी को शानदार मस्जिद मिली है। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह मस्जिद शहर में सबसे बड़ी है और देश में सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।

उर्स में शामिल होने पिरान कलियर पहुंचे पाकिस्तान के 107 जायरीन, वफ्फ बोर्ड देगा खास तोहफा

IANS | September 26, 2023 6:32 PM

रूड़की, 26 सितंबर (आईएएनएस)। रुड़की के पिरान कलियर में इन दिनों हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक का 755वां उर्स चल रहा है। उर्स में शामिल होने पाकिस्तान से भी जायरीन पहुंचे हैं। इस साल पाकिस्तान से 107 सदस्यीय जत्था रुड़की पहुंचा। पाकिस्तानी जत्था लाहौरी एक्सप्रेस से रुड़की पहुंचे।

बिहार के गया में पितृपक्ष के दौरान डेंगू को लेकर विभाग अलर्ट, फॉगिंग पर जोर

IANS | September 21, 2023 5:32 PM

गया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। मोक्ष स्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में पितृपक्ष के दौरान जुटने वाली लाखों लोगों की भीड़ को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रदेश में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच गया में पितृपक्ष को लेकर अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

धर्माचार्य बोले, स्वामी प्रसाद हैं नादान, पुराणों का शब्द है 'हिंदू'

विवेक त्रिपाठी | September 21, 2023 11:37 AM

लखनऊ, 21 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सियासत में इन दिनों सनातन और हिंदू धर्म पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की टिप्पणियां आई हैं। रामचरित मानस से शुरुआत होकर सनातन पर पहुंचने के बाद अब जाकर हिंदू धर्म में हिंदू शब्द तक पहुंच गई है।

सितंबर महीने में गुरु-शिष्य के रिश्ते की मिसाल बनती है गोरक्षपीठ

IANS | September 20, 2023 1:33 PM

गोरखपुर, 20 सितंबर (आईएएनएस)। यूपी के गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के लिए सितंबर का महीना खास होता है। इस माह पीठ में साप्ताहिक पुण्यतिथि समारोह आयोजित होता है। ऋषि और सनातन परंपरा में गुरु-शिष्य के जिस रिश्ते का जिक्र किया जाता है, उसकी जीवंत मिसाल दिखती है।

गणेशोत्सव की शानदार शुरुआत, ढोल-ताशों, डांस और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ जश्न शुरू

IANS | September 19, 2023 4:19 PM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। करीब तीन साल बाद गणेशोत्सव उत्सव-2023 रंगीन भव्यता के साथ शुरू हुआ। मुंबई और शेष महाराष्ट्र में भगवान गणेश की हजारों मूर्तियां घरों, आवास परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जा रही हैं।