महाकुंभ के 14 दिन, हैरान श्रद्धालु बोले, 'इतने दिन बाद भी सफाई बरकरार, सुरक्षा व्यवस्था भी जबरदस्त'
महाकुंभ नगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ का आज 14वां दिन है, लेकिन इसके बावजूद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई गिरावट नहीं हुई। महाकुंभ के विशेष इंतजाम को देखकर श्रद्धालु सरकार की तारीफ कर रहे हैं।