यूपीएसआरटीसी की बसों में बजेंगे राम भजन

IANS | January 5, 2024 12:42 PM

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने निर्देश दिया है कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के अभिषेक समारोह में उत्साह बढ़ाने के लिए अयोध्या आने-जाने वाली सभी बसों में विभिन्न प्रकार के राम भजन बजाए जाने चाहिए।

'आतंक कौन फैला रहा है?' पेजावर के संत ने कांग्रेस नेता की कर्नाटक में गोधरा जैसी घटना पर की टिप्पणी

IANS | January 4, 2024 1:53 PM

विजयपुरा (कर्नाटक), 4 जनवरी (आईएएनएस)। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी पेजावर संत विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने गुरुवार को 'भारत को एक हिंदू देश में तब्दील किया जा रहा है' और 'राज्य में गोधरा जैसी घटना की आशंका' जैसे बयानों के लिए कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। उन्होंने उनसे सवाल करते हुए पूछा कि "लोगों के बीच आतंक कौन पैदा कर रहा है।"

स्थापत्य के लिहाज से अनूठा है राम मंदिर, 161 फीट ऊंचे भवन में नहीं हुआ लोहे का इस्तेमाल

IANS | January 4, 2024 11:08 AM

अयोध्या, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर स्थापत्य कला का अद्वितीय उदाहरण है। परम्परागत नागर शैली में बनाये जा रहे राम मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी। तीन मंजिला राम मंदिर में प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे।

राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाएगी सब्जियों की खेप

IANS | January 3, 2024 11:12 AM

रायपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ को राम का ननिहाल कहा जाता है और अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यहां उत्साह और उत्सव का माहौल है। यहां से राम भोग के लिए सब्जियों की खेप भी भेजी जाने वाली है।

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग का सुअवसर: योगी

IANS | January 2, 2024 2:03 PM

लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को अलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग का सुअवसर भी है।

नववर्ष के पहले प्रभात पर सीएम ने किया रुद्राभिषेक

IANS | January 1, 2024 10:59 AM

गोरखपुर, 1 जनवरी(आईएएनएस)। अंग्रेजी कैलेंडर का यह नववर्ष मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद खास होने जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के साथ ही गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों का सपना साकार होगा। ऐसे में सीएम योगी ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत प्रभु श्रीराम के द्वारा भी पूजित देवाधिदेव महादेव के अभिषेक (रुद्राभिषेक) और हवन अनुष्ठान के साथ की।

मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए कर्नाटक आरएसएस पदाधिकारी के खिलाफ दो और शिकायतें दर्ज

IANS | December 30, 2023 5:18 PM

बेंगलुरु, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए कर्नाटक में आरएसएस के एक उच्च पदाधिकारी कल्लाडका प्रभाकर भट के खिलाफ शनिवार को दो और पुलिस शिकायतें दर्ज की गईं।

टोनी नादर ने 134 देशों से आए प्रति‍न‍िधियों के सम्‍मेलन का क‍िया उद्घघाटन

IANS | December 30, 2023 4:06 PM

हैदराबाद, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। 134 देशों के 10,125 प्रतिनिधियों की उपस्थिति और श्री कांची कामकोटिपीठम (श्री कांची मठ, तमिलनाडु) के परमपावन श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामी के आशीर्वाद से, डॉ. टोनी नादर, एमडी, पीएचडी, ने औपचारिक रूप से विश्व शांति के लिए आयोजित सम्‍मेलन का उद्घाटन किया, जो अगले साल 13 जनवरी तक चलेगी।

पीएम मोदी 15,700 करोड़ की 46 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

IANS | December 29, 2023 8:17 PM

अयोध्या, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान वह 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। श्रीराम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी सौगातों का पिटारा खुलेगा।

भगवा ध्वज लेकर अयोध्या की तरफ बढ़ती शबनम शेख

IANS | December 29, 2023 6:02 PM

भोपाल 29 दिसंबर (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है और हर कोई इस नजारे को देखने को न केवल लालायित है बल्कि हर किसी की आकांक्षा है रामलाल के दर्शन करने की। मामला आस्था का है, और अब तो यह धर्म से भी ऊपर निकल गया है।