पीएम मोदी की सोच ने बदली धार्मिक पर्यटन की तस्वीर, रिटेल ब्रांड ने भी इन शहरों का किया रुख

IANS | April 3, 2024 7:47 PM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनियाभर के देश धार्मिक पर्यटन के जरिए अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने पर जोर देते रहे हैं। इसी का नतीजा रहा है कि दुनिया के जिन भी देशों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है, वहां निवेश की संभावना बढ़ने के साथ ही रोजगार के भी नए अवसर पैदा हुए हैं।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए 'विशेष दूत' लाने का किया विरोध

IANS | March 16, 2024 11:05 AM

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत को "बहुलवाद का गौरवान्वित चैंपियन" बताते हुए एक विशेष धर्म पर "विशेष दूत" के पद की स्थापना का विरोध किया।

'गोरखाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा': जीजेएम ने सीएए का किया स्वागत

IANS | March 13, 2024 1:19 PM

कोलकाता, 13 मार्च (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का स्वागत करती है, क्योंकि इससे गोरखाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

रामलला के दर्शन को आ रहे दर्शनार्थी ध्यान दें! मंदिर में प्रवेश के लिए इन नियमों को जानें

IANS | March 13, 2024 12:20 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से राम भक्तों की लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर की गई हैं। ट्रस्ट की ओर से मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं।

यूएस-कनाडा में रहने वाले हिंदुओं ने किया सीएए लागू होने का स्वागत

IANS | March 12, 2024 1:06 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार ने 'नागरिकता संशोधन कानून' को लागू कर दिया है। इसके बाद से पूरे देश में इस पर चर्चा हो रही है। वहीं, यूएस, यूके और कनाडा के हिंदू संगठनों ने भी केंद्र के इस कदम को मानवाधिकार के मोर्चे पर बड़ी जीत बताया है।

सैन्य शक्ति और आध्यात्मिकता में विरोधाभास नहीं, राम संस्कृति के ध्वजवाहक : राजनाथ सिंह

IANS | March 7, 2024 12:11 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। एनडीटीवी डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति के ध्वजवाहक प्रभु श्री राम हैं, जो नैतिकता और आध्यात्मिकता के प्रतीक तो हैं ही, साथ ही भगवान राम का साम्राज्य भी “अ-योध्य” है, उनका बाण भी रामबाण है, जो अमोघ है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम तो हैं ही, वो इस धरती पर अधर्म के नाशक भी हैं। वो शस्त्र और शास्त्र ज्ञान, दोनों के धारक हैं।

हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ियों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IANS | March 6, 2024 3:18 PM

हरिद्वार, 6 मार्च (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है। इसको लेकर देवभूमि में अलौकिक नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हर की पैड़ी से जल भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं।

बिहार : अदालत व पुलिस के बीच फंसे 'भगवान', शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर देंगे 'पहचान'

IANS | February 29, 2024 1:04 PM

गोपालगंज, 29 फरवरी (आईएएनएस)। आपने अब तक भगवान को मंदिरों में देखा होगा, जहां श्रद्धालु उनकी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, बिहार के गोपालगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान को अपनी पहचान बताने के लिए एक मार्च को अदालत में हाजिर किया जाएगा।

अयोध्या में भव्य राममंदिर के बाद मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम को विकसित करने की मुहिम

IANS | February 27, 2024 1:53 PM

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद अब मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य मंदिर बनाने और इस क्षेत्र को विकसित करने की मुहिम तेज हो गई है। इस मुहिम में सरकार के साथ आम लोग भी आगे आने लगे हैं।

राम जन्मभूमि मंदिर के लिए कृष्ण की नगरी में तैयार हुआ था रोडमैप, पीएम मोदी भी थे उस धर्म संसद का हिस्सा

IANS | February 25, 2024 4:17 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से यह मंदिर आम लोगों के लिए खुल गया। बता दें कि 500 साल से ज्यादा समय तक चले राम जन्मभूमि विवाद के बाद पीएम मोदी के प्रयास से अब देश-दुनिया के राम भक्तों के लिए खुशी का क्षण आया। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि राम जन्मभूमि के लिए आरएसएस, भाजपा और अन्य का संघर्ष कैसा रहा होगा। इसका ब्लूप्रिंट श्रीकृष्ण की भूमि पर तैयार किया गया था।