महाकुंभ नगर में संन्यासी के बाद वैष्णव अखाड़ों की धर्म ध्वजा भी स्थापित
महाकुंभ नगर, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। महाकुंभ नगर का अखाड़ा सेक्टर अखाड़ों के विविध धार्मिक आयोजन से भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर है। संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना के बाद सेक्टर 20 में तीनों वैष्णव अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना भी शनिवार को पूरी हो गई। वैष्णव अखाड़ों में भी महाकुंभ के विभिन्न अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।