महाकुंभ : गौतम अदाणी मंगलवार को करेंगे भंडारा सेवा, रोजाना लाखों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था कर रहा अदाणी ग्रुप
महाकुंभ नगर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में 'महाकुंभ 2025' का भव्य धार्मिक आयोजन जारी है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में इस्कॉन और अदाणी ग्रुप मिलकर रोजाना लाखों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी खुद भी प्रयागराज आएंगे और इस्कॉन पंडाल में भंडारा सेवा करेंगे।