'तेजस' की रिलीज से पहले अजीत डोभाल से मिलकर बेहद खुश हुईं कंगना रनौत

IANS | October 24, 2023 12:46 PM

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से एक फ्लाइट में मुलाकात हुई। इसको लेकर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्रंशसकों के साथ यह पल साझा किया।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी इजरायल-हमास युद्ध पर चर्चा के लिए जाएंगे अमेरिका

IANS | October 24, 2023 11:55 AM

वाशिंगटन/बीजिंग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात करेंगे और बढ़ते इजराइल-हमास संघर्ष पर चर्चा करेंगे। वाशिंगटन में सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

विजयदशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

IANS | October 24, 2023 11:20 AM

गोरखपुर, 24 अक्टूबर(आईएएनएस)। गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व का शुभारंभ प्रातः काल श्रीनाथ जी (भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन अनुष्ठान से हुआ। गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा का अनुसरण करते हुए विधि विधान से श्रीनाथ जी की पूजा-आराधना की।

गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में आज शाम निकलेगी विजयदशमी शोभायात्रा

IANS | October 24, 2023 11:20 AM

गोरखपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोरक्षपीठ से प्रति वर्ष विजयदशमी को निकलने वाली विजय शोभायात्रा अनूठी होती है। गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई वाली परंपरागत शोभायात्रा में हर वर्ग के लोग तो शामिल होते ही हैं, इसका अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम व बुनकर समाज) के लोगों द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाता है।

यूक्रेन को यूरोपीय संघ से 23 अरब डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता मिली

IANS | October 24, 2023 10:34 AM

कीव, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने कहा कि फरवरी 2022 में रूस द्वारा कीव पर आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेन को यूरोपीय संघ से 22.2 बिलियन यूरो (23.54 बिलियन डॉलर) की वित्तीय सहायता मिली है।

हमास ने दो इजरायली महिला बंधकों को किया रिहा (इज़राइल से आईएएनएस)

IANS | October 24, 2023 8:42 AM

तेल अवीव, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हमास ने दो बुजुर्ग इजराइली महिलाओं को रिहा कर दिया है, जिन्हें 7 अक्टूबर को हुए हमलों के दौरान फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने बंधक बना लिया था।

'हमास ने बंधकों को गाजा लाने के लिए आतंकियों को अपाॅर्टमेंट व 10 हजार डॉलर की पेशकश की थी' (इज़राइल से आईएएनएस)

IANS | October 24, 2023 8:25 AM

तेल अवीव, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक इजरायली सुरक्षा एजेंसी ने हमास के नुखबा बल के गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे का हवाला देते हुए कहा है कि हमास अपने आतंकवादियों को एक बंधक को गाजा में लाने के लिए 10 हजार डॉलर नकद और एक अपाॅर्टमेंट की पेशकश कर रहा था।

ज्ञानवापी में बैजाबाई ने शिवलिंग का संरक्षण किया था : ज्योतिरादित्य सिंधिया

IANS | October 23, 2023 6:47 PM

ग्वालियर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री और सिंधिया राजघराने के प्रतिनिधि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि ज्ञानवापी के कुएं में शिवलिंग का संरक्षण सिंधिया राजघराने की महारानी बैजाबाई ने किया था।

दिल्ली सरकार और एमसीडी डेंगू से लड़ाई में फेल, दूषित जल आपूर्ति भी जारी : भाजपा

IANS | October 23, 2023 6:42 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा ने दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मामले बढ़ने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार और आप शासित दिल्ली नगर निगम को जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार और एमसीडी न केवल डेंगू के खिलाफ लड़ाई में विफल रही है, बल्कि दूषित जल आपूर्ति के कारण टाइफाइड के मामले भी दिल्ली में बढ़ रहे हैं।

श्रमिकों के बच्चों के लिए दी जाने वाली वित्तीय मदद के आवेदन लंबित

IANS | October 23, 2023 6:40 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में श्रमिकों के बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दी जाने वाली वित्तीय मदद को लेकर आए आवेदन बड़ी संख्या में लंबित हैं। इसको लेकर दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम आयुक्त और अन्य वरिष्ठ बोर्ड अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है।