बीआरएस के एक और मौजूदा सांसद ने दिया इस्तीफा, काँग्रेस में होंगे शामिल
हैदराबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक और झटका देते हुए चेवेल्ला से उसके मौजूदा सांसद जी. रंजीत रेड्डी ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।