फिरोजाबाद में अस्पताल पर छापा मारने वाली एसडीएम को अखिलेश यादव ने किया सचेत, सरकार पर साधा निशाना
लखनऊ, 13 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने वाली एसडीएम सदर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सचेत किया है और कहा कि दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला गारंटी) देने वाली सरकार का अंत तय है।