सीएए पर टिप्पणी को लेकर हिंदू प्रवासियों का सीएम केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए हिंदू प्रवासियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएए पर दिए गए बयानों को लेकर गुरुवार को उनके आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया।