रतलाम में किसानों को गाली देने वाले एसडीएम को हटाया गया
भोपाल/रतलाम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में किसानों को गाली देना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीएम को हटाकर जिला मुख्यालय में संलग्न कर दिया है।