पीएम मोदी आज 50 लाख नव मतदाताओं को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को सभी को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मतदाता के रूप में अवश्य पंजीकृत होने का आग्रह भी किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस विशेष अवसर पर आज नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करने की भी जानकारी दी है।