विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अब किसानों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री
चंडीगढ़, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पंजाब और हरियाणा के किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन केंद्रीय मंत्री किसानों के मौजूदा समस्या का निपटारा करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ में किसान संगठनों से मिलेंगे।