पीवी नरसिम्हा राव: कांग्रेस पार्टी के वह प्रधानमंत्री, जिनको कांग्रेसियों ने खुद 'अपना नहीं माना'

IANS | June 27, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारत की आजादी के चार दशक तक भले सब लोग यह मानकर चलते रहे कि देश को चलाने का हुनर सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार के पास ही है, मगर पीवी नरसिम्हा राव ने अपने निर्णयों और काबिलियत से सबको गलत साबित किया। गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के जो लोग देश के प्रधानमंत्री बने, उनमें पीवी नरसिम्हा राव भी शामिल थे। उनके अपने कई किस्से और कहानियां हैं, मगर कांग्रेस के भीतर ही उनका सम्मान और अनादर दोनों हुए। यहां तक कि एक समय पर कुछ कांग्रेसियों ने उन्हें खुद अपना नहीं माना था।

भरत तिवारी की मां ने शेर को जन्म दिया, राहुल गांधी समेत कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ : अजय राय

IANS | June 27, 2026 6:37 PM

भोजपुर, 27 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला तूल पकड़ा हुआ है। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस द्वारा तीन गोली मारने के दावे को झूठा साबित कर दिया है और बॉडी पर पांच गोलियां मिलीं है। इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय भरत तिवारी के घर गए और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रणब मुखर्जी का मानना था- पीएम मोदी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को 'जनता से सीधे जनादेश' नहीं मिला : शर्मिष्ठा मुखर्जी

IANS | June 27, 2026 11:05 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और पूर्व कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक लेख में दावा किया है कि उनके दिवंगत पिता का मानना था कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जनता से सीधे जनादेश मिला। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कोई भी प्रधानमंत्री सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नहीं चुना गया था। उन्हें या तो उनकी पार्टी ने चुना था या फिर चुनावों के बाद गठबंधन के समीकरणों के आधार पर चुना गया था।

केतन हत्याकांड में उज्ज्वल निकम बने विशेष लोक अभियोजक, सीएम फडणवीस का अनुरोध स्वीकार

IANS | June 26, 2026 11:24 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहागढ़ किले में हुई हत्या के मामले में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त किया गया है। निकम ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे इस बहुचर्चित मामले को अदालत में लड़ने का अनुरोध किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ करेंगे

IANS | June 26, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 27 जून को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर से गुजरात में देश की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ करेंगे। गुजरात में भारत टैक्सी का सॉफ्ट-लॉन्च दिसंबर 2025 में किया गया था। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को परिवहन एवं मोबिलिटी क्षेत्र तक विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला जीआई टैग

IANS | June 26, 2026 9:06 PM

जबलपुर, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र के लिए एक अहम घटनाक्रम में जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को प्रतिष्ठित जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग दिया गया है।

ड्रग्स तस्करों पर सख्ती, नशे के शिकार लोगों के लिए सहानुभूति : अमित शाह

IANS | June 26, 2026 2:19 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल (एनसीओआरडी) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

1947 में मुस्लिम लीग के आगे समर्पण से शुरू होता है ‘कांग्रेस के सरेंडर का कैलेंडर’ : सुधांशु त्रिवेदी

IANS | June 26, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर शुक्रवार को जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ‘सरेंडर का कैलेंडर’ 1947 में भारत को दो टुकड़ों में बांटकर मुस्लिम लीग के आगे समर्पण से शुरू होता है।

'आस्था से खिलवाड़ न करें, सबूत हैं तो एसआईटी को दें', राममंदिर चढ़ावा मामले पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार

IANS | June 26, 2026 1:25 PM

देवरिया, 26 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर शुक्रवार को तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि मामले में "दूध का दूध और पानी का पानी" किया जाएगा। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर : राजौरी का बाल जारलान गांव एनआरएलएम के तहत बैंकिंग सेवाओं से जुड़ा, स्थानीय लोग खुश

IANS | June 25, 2026 10:26 PM

जम्मू, 25 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले का एक छोटा और दूरदराज का गांव बाल जारलान लंबे समय तक बैंकिंग सेवाओं की कमी से जूझता रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में हालात में जबरदस्त सुधार हुआ है। इस बदलाव में केंद्र सरकार की 'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' (एनआरएलएम) योजना अहम भूमिका निभा रही है।