'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

IANS | May 14, 2026 5:34 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

शिवराज चौहान ने पीएम मोदी संग अपने 35 वर्षों के अनुभव को 'अपनापन' में संजोया, पुस्तक का विमोचन 26 मई को

IANS | May 14, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित किताब ‘अपनापन’ लिखी है। पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। केंद्रीय मंत्री ने इस किताब को 35 साल के अनुभवों का दस्तावेज बताते हुए कहा कि इस किताब के माध्यम से दुनियाभर के लोग पीएम मोदी के व्यक्तित्व को करीब से जान सकेंगे।

पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, जम्मू के सीमावर्ती गांव में परिवारों ने छोड़ा एलपीजी और तेल का इस्तेमाल

IANS | May 14, 2026 11:57 AM

जम्मू, 14 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित घानसू इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर देखने को मिल रहा है। गांव के करीब 40 परिवारों ने आज से एलपीजी गैस और तेल का इस्तेमाल कम करने का संकल्प लिया है। इस पहल के तहत ग्रामीणों ने खाना बनाने के लिए पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

पिछले एक दशक में पेंशन व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव, डिजिटल सुधारों से प्रक्रिया हुई आसान और पारदर्शी: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | May 13, 2026 8:24 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत की पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। अब यह केवल प्रक्रिया-आधारित सिस्टम नहीं रहा, बल्कि तकनीक-आधारित, नागरिक-केंद्रित और बिना परेशानी वाला तंत्र बन गया है, जिसमें पेंशनर्स की गरिमा, पारदर्शिता और आसान जीवन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया फैसला

IANS | May 13, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या काफी हद तक कम कर दी गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया है।

यूपी: अपर्णा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि

IANS | May 13, 2026 5:56 PM

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा नेता और प्रदेश की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के घर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

IANS | May 13, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा सेमी-हाईस्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना को मंजूरी दे दी। यह भारतीय रेलवे की पहली ऐसी परियोजना होगी, जिसे स्वदेशी तकनीक के जरिए विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 20,667 करोड़ रुपए होगी।

पीएम मोदी की 'ऊर्जा बचत अपील' पर सीएम धामी की खास पहल, बताया- राष्ट्रहित का संकल्प

IANS | May 13, 2026 4:20 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा कर दिया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचत अपील को 'राष्ट्रहित का संकल्प' बताया।

पीएम मोदी की अपील का असर : कार छोड़ साइकिल पर निकले जीएसटी अधिकारी, बोले- छोटी-छोटी कोशिशें ही लाती हैं बदलाव

IANS | May 13, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब सरकारी अधिकारियों के बीच भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली के आयकर भवन में तैनात जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र यादव ने इस संदेश को अपनाते हुए अपनी लग्ज़री कार छोड़ दी है और अब वे रोज साइकिल से दफ्तर पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील का महिलाओं ने किया स्वागत, सूरत में रद्द हुई डेस्टिनेशन वेडिंग, लोग कर रहे कारपूलिंग

IANS | May 13, 2026 2:48 PM

सूरत, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में की गई ईंधन बचत और विदेशी मुद्रा संरक्षण की अपील का असर अब आम लोगों के जीवन में भी दिखाई देने लगा है। गुजरात के सूरत शहर की महिलाओं और युवा पेशेवरों ने अपने निजी फैसलों में बड़े बदलाव किए हैं। किसी ने विदेश में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग रद्द कर दी, तो किसी ने विदेश यात्रा छोड़कर भारत घूमने का फैसला किया है।