टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका, 4 मई के बाद बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा : पीएम मोदी

IANS | April 9, 2026 3:19 PM

आसनसोल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बाद आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह पश्चिम बर्धमान की जनता का ये प्यार, इतना बड़ा जनसैलाब, ये उत्साह, ये जोश, ये माहौल बता रहा है कि बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है।

बारामती उपचुनाव : सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत 'तय', कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लेने का किया ऐलान

IANS | April 9, 2026 3:03 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी। पार्टी ने पहले इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे।

प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोलीं-पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए

IANS | April 9, 2026 2:17 PM

बीरभूम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बीरभूम के सूरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थक पहुंचने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। जनसभा में महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीर और कई स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं। एक युवती प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची।

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार बने राज्यसभा सांसद, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

IANS | April 9, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पार्थ पवार गुरुवार को आधिकारिक रूप से राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को संसद भवन में पार्थ अजित पवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। एनसीपी के पार्थ पवार महाराष्ट्र से निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे हैं।

सियासत की नई धुरी : 2024 के बाद कैसे महिला मतदाता बनीं 'किंगमेकर', हर चुनाव में दिख रहा असर

IANS | April 9, 2026 1:42 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कहा जाता है कि हर एक दशक और आधे दशक में हर एक क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, बात चाहे तकनीक की हो या फिर राजनीति की। 2024 के आम चुनावों के बाद से भारत की राजनीतिक बिसात पर महिला वोटर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली और ये आंकड़े हर विधानसभा चुनाव में बढ़ते ही जा रहे हैं।

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- 'हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग'

IANS | April 9, 2026 1:01 PM

हल्दिया, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का ये चुनाव सामान्य नहीं है। ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है और इसका पहला व सबसे बड़ा कदम निर्मम सरकार की विदाई का होगा। इस दौरान, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंता को याद करते हुए राज्य की जनता को 6 गारंटी दीं।

'विकसित भारत के लिए मातृशक्ति का सामर्थ जरूरी', पीएम मोदी का महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्र को संदेश

IANS | April 9, 2026 9:33 AM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्र के नाम संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है तो हमें हमारी मातृशक्ति को उनके पूर्ण सामर्थ के साथ राष्ट्र के विकास में जोड़ना ही होगा।

महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | April 9, 2026 8:32 AM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर गुरुवार को कहा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने इस विधेयक को लेकर एक लेख में अपने विचार भी शेयर किए हैं।

विधानसभा चुनाव 2026: केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान जारी, 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

IANS | April 9, 2026 7:49 AM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। असम में विधानसभा की 126 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

गिफ्ट सिटी का फंड इकोसिस्टम 60 गुना बढ़कर 32 अरब डॉलर पर पहुंचा, एफएमई की संख्या 25 गुना बढ़ी

IANS | April 8, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने बुधवार को कहा कि उसका फंड मैनेजमेंट इकोसिस्टम पूंजी प्रतिबद्धताओं के साथ बीते पांच वर्षों में 60 गुना बढ़कर 32 अरब डॉलर का हो गया है, जो कि मार्च 2020 में 0.5 अरब डॉलर पर था।