सुवेंदु अधिकारी का दावा, 'भाजपा से जुड़े होने की वजह से पीए चंद्रनाथ की हत्या', टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

IANS | May 7, 2026 7:26 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया और 9 मई को नई सरकार के शपथ लेने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। उन्‍होंने दावा किया कि चंद्रनाथ रथ की हत्‍या मेरे पीए होने की वजह से की गई।

मुंबई : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग

IANS | May 7, 2026 6:30 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को रास्ता भटक गया। हालांकि, हेलीकॉप्टर के पायलट ने समय रहते सावधानी बरती और उसे मोड़कर जुहू स्थित पवन हंस हेलीपैड लाया गया, जहां हेलीकॉप्टर की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और उपमुख्यमंत्री शिंदे समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना ठाणे के ग्रामीण इलाके की बताई जा रही है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक : ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी

IANS | May 7, 2026 5:58 PM

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। इस मौके पर, उन्होंने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करके गर्व और आशीर्वाद महसूस किया।

सम्राट ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए की जातीय संतुलन बनाने की कोशिश, आधी आबादी को मिली सरकार में भागीदारी

IANS | May 7, 2026 2:55 PM

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में 32 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार में जहां पुराने मंत्रिमंडल में शामिल कई सदस्यों को फिर से शामिल किया गया, वहीं कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

टीएंडटी की पीएम ने बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी, एस. जयशंकर के दौरे का इंतजार

IANS | May 7, 2026 1:44 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन, 7 मई (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो (टीएंडटी) की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्र सम्राट कैबिनेट में हुए शामिल

IANS | May 7, 2026 1:16 PM

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नए मंत्रियों को गांधी मैदान में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विशाल मंत्रिमंडल को देखें तो इसमें सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्या

IANS | May 7, 2026 1:08 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। कई वर्षों तक सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ ने गुरुवार को दावा किया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु की जीत में उनके बेटे के महत्वपूर्ण योगदान का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा।

विजय को राजनीति में मौका मिलना चाहिए, अनुभव की कमी के आधार पर उन्हें जज न करें : शोभा डे

IANS | May 7, 2026 12:55 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्मों की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके विजय ने राजनीति में कदम रखते ही ऐसा असर दिखाया है कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि पार्टी अभी बहुमत के आंकड़े से थोड़ी पीछे है, लेकिन इसके बावजूद विजय की राजनीतिक सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसी बीच मशहूर लेखिका शोभा डे ने विजय के राजनीतिक सफर पर खुलकर अपनी राय रखी। आईएएनएस संग बातचीत में उन्होंने कहा कि विजय भले ही राजनीति में नए हों, लेकिन लोकतंत्र में हर व्यक्ति को खुद को साबित करने का मौका मिलना चाहिए।

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

IANS | May 7, 2026 12:41 PM

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश मिश्रा समेत पांच मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली।

वाल्टर एंडरसन ने भाजपा की 'शानदार बंगाल जीत' का क्रेडिट पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को दिया (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | May 7, 2026 10:13 AM

वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस)। जाने-माने अमेरिकी स्कॉलर वाल्टर के. एंडरसन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत भारतीय राजनीति में एक अहम मोड़ है। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुए हैं और यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा दशकों में बनाई गई संगठनात्मक गहराई को दिखाता है।