सुवेंदु दा ने इस बार 'दीदी' के घर में घुसकर उनको हराया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | May 8, 2026 5:57 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं।

सुवेंदु अधिकारी के हाथ में बंगाल की कमान, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

IANS | May 8, 2026 5:21 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम तय हो गया है। सुवेंदु भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी है। ऐसे में सुवेंदु अधिकारी का बंगाल का नया मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार, ममता को लगातार घर में दी मात, फायरब्रांड छवि ने दिलाई पहचान

IANS | May 8, 2026 5:16 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगर किसी नेता ने बीते कुछ वर्षों में तेजी से अपना कद बढ़ाया है, तो वह नाम है सुवेंदु अधिकारी। आज वे न सिर्फ राज्य में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा हैं, बल्कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भी बनने वाले हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की। अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण करेंगे।

धर्मांतरण नेटवर्क पर सरकार की पैनी नजर, दोषियों पर कार्रवाई तय : चित्रा वाघ

IANS | May 8, 2026 4:31 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में भाजपा नेता चित्रा वाघ ने टीसीएस मामले में निदा खान की गिरफ्तारी, जबरन धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ से जुड़े आरोपों, और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया।

केंद्र ने बिहार में लीची की फसल को हुए नुकसान के आकलन के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई

IANS | May 8, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में लीची की फसल को हुए नुकसान की जांच करने और किसानों को राहत देने के उपायों के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक बयान में दी गई।

महाराणा प्रताप : मेवाड़ का वो शेर, जब कहीं जाता तो करता था मिट्टी का तिलक, उसकी वीरता की कहानी अमर

IANS | May 8, 2026 4:20 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारत के इतिहास में वीरता और राष्ट्रभक्ति की गाथा गाता है एक ऐसा नाम, जिन्हें कहा गया 'मेवाड़ का शेर'। कई मध्ययुगीन इतिहासकारों ने उन्हें 'कीका' नाम से संबोधित किया। उन्हें यह नाम भीलों से मिला था और इस नाम का मतलब था 'बेटा'। प्रजा के लिए प्रेम, दया भाव था और यही वजह है कि वे एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक आदर्श राजा भी थे। बात हो रही है भारत के वीर सपूत और मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप सिंह की।

गोपाल कृष्ण गोखले : आधुनिक भारत के विचारक और गांधीजी के राजनीतिक गुरु

IANS | May 8, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। 9 मई 1866 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के एक छोटे से गांव कोटलुक में जन्मे गोखले का बचपन भीषण गरीबी और आर्थिक संकटों में बीता। चितपावन ब्राह्मण परिवार में जन्मे इस लड़के के लिए शिक्षा एक ऐसा हथियार थी, जिससे वे अपनी और देश की किस्मत बदल सकते थे। वे उस पीढ़ी के पहले कुछ भारतीयों में से थे, जिन्होंने औपनिवेशिक काल में आधुनिक अंग्रेजी शिक्षा के तहत स्नातक (बीए) की डिग्री हासिल की थी।

'सोमनाथ और भारत की अदम्य आत्मशक्ति', मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लिखा लेख

IANS | May 8, 2026 10:06 AM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह जानकारी देते हुए एक लेख में भव्य-दिव्य सोमनाथ धाम को समर्पित अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें स्मरण कराता है कि इस पावनस्थल की रक्षा और इसके पुनर्निर्माण के लिए किस प्रकार देश की कई पीढ़ियों ने निरंतर संघर्ष किया।

एस. जयशंकर ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सूरीनाम में लगाया पौधा, बोले- साझेदारी से ही संभव वैश्विक प्रगति

IANS | May 8, 2026 8:54 AM

पारामारिबो, 8 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूरीनाम देश के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को पारामारिबो में 'प्रगति के लिए साझेदारी' विषय पर बात की। इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक पौधा भी लगाया।

पश्चिम बंगाल : इस्तीफा नहीं देने पर अड़ी रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा

IANS | May 7, 2026 8:24 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया। राज्यपाल ने यह निर्णय तृणमूल चीफ ममता बनर्जी के चुनाव हारने के बावजूद इस्तीफा देने से मना करने के बाद लिया।