देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ, उसका असर सेंसेक्स और निफ्टी में भी देखने को मिला- आशीष चौहान (आईएएनएस साक्षात्कार)
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संस्थापक सदस्य, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने आईएएनएस के साथ बातचीत कर देश की आर्थिक स्थिति पर अपनी राय रखी। उन्होंने 10 साल में शेयर बाजार में आए बदलावों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।