दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला, कहा - पांच वोट दिलाने, पंचायत चुनाव जीतने की क्षमता नहीं (आईएएनएस इंटरव्यू)
देहरादून, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास संगठन नाम की कोई चीज नहीं है।