यूएई में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को लेकर भारतीय समुदाय में जश्न का माहौल
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यूएई रवाना हो गए। जहां वह 14 फरवरी को अबू धाबी के पहले भव्य हिंदू मंदिर (बीएपीएस) का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से पहले अबू धाबी में सालों से रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में जश्न का माहौल है, सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के लिए आयोजित ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम और हिंदू मंदिर के उद्घाटन से काफी उत्साहित भी हैं।