इंदिरा-राजीव के करीबी नटवर सिंह ने रिश्तों का हमेशा रखा मान, माफी मांगने के लिए घर पहुंची थीं सोनिया गांधी!
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। अपने राजनीतिक करियर में कई अहम पदों पर रहने वाले नटवर सिंह के सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी से रिश्ते कभी मधुर तो कभी तल्ख रहे।