लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा जारी करेगी चुनाव घोषणा पत्र
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा रविवार को सुबह 8:30 बजे पार्टी मुख्यालय एक्सटेंशन में घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी करती है।