नितिन गडकरी ने दुनिया की पहली प्रोटोटाइप कार का किया अनावरण, कहा - अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना लक्ष्य

IANS | August 29, 2023 4:14 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को बीएस6 स्टेज II 'इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल' की दुनिया के पहले प्रोटोटाइप का अनावरण किया। इसे टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने विकसित किया है। यह 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकता है।

भूपेश बघेल का प्रधानमंत्री मोदी को खत, ओबीसी को अलग से कोड देकर जनगणना कराने की मांग

IANS | August 29, 2023 2:52 PM

रायपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए अलग से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का अनुरोध किया है।

छत और इलाज से कोई नहीं रहेगा वंचित : मुख्यमंत्री योगी

IANS | August 29, 2023 2:24 PM

लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। आप सबको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर अधिकारी आपकी समस्या के निस्तारण में हीला-हवाली करते हैं तो मुझे बेझिझक बताएं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समय से पहले भी हो सकता है लोकसभा चुनाव : नीतीश कुमार

IANS | August 29, 2023 2:23 PM

बिहारशरीफ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि समय से पहले भी लोकसभा चुनाव हो सकता है। एक कार्यक्रम में नालंदा आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव कभी भी हो सकता है।

नेहरू का भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में कोई योगदान नहीं था - अमित मालवीय

IANS | August 29, 2023 1:13 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा में श्रेय लेने की मची होड़ के बीच भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू का भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में कोई योगदान नहीं था बल्कि उन्होंने तो इसके लिए फंड तक नहीं दिया था।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बिहार जाति सर्वेक्षण का किया विरोध, कहा : राज्‍य सरकार 'हकदार नहीं'

IANS | August 28, 2023 9:09 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसके अलावा किसी को भी जनगणना या इस तरह की कोई प्रक्रिया अपनाने का अधिकार नहीं है।

सुखबीर बादल ने कहा, बासमती निर्यात पर प्रतिबंध भेदभावपूर्ण

IANS | August 28, 2023 7:57 PM

चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को केंद्र के चावल के निर्यात पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने के फैसले को "भेदभावपूर्ण" बताया और इसकी समीक्षा करने का आग्रह किया।

मध्य प्रदेश में पोषण आहार में 500 करोड़ का घोटाला, कांग्रेस पहुंची लोकायुक्त

IANS | August 28, 2023 7:55 PM

भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के आठ जिलों में करीब 500 करोड़ रुपए का पोषण आहार घोटाला होने की बात सामने आई थी। इसमें संदेह के घेरे में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ ललित मोहन बेलवाल हैं।

ऑपरेशन हस्त: देवेगौड़ा की पार्टी कार्यकर्ताओं से भावुक अपील, कहा 91 साल की उम्र में उनका साथ न छोड़ें

IANS | August 28, 2023 7:26 PM

बेंगलुरु, 28 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विपक्षी दलों के नेताओं को अपने पाले में करने के लिए आक्रामक तरीके अपनाने के बीच जद (एस) सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा की कि उन्होंने पार्टी को बचाने का संकल्प लिया है।

साजिशों और झूठ से भरा है चंद्रबाबू नायडू का जीवन : जगन मोहन रेड्डी

IANS | August 28, 2023 7:18 PM

नगरी (आंध्र प्रदेश), 28 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका जीवन पीठ में छुरा घोंपने, साजिशों और झूठ से भरा है।