जब आडवाणी का जिक्र कर मंच पर आंसू नहीं रोक पाए पीएम मोदी
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद विपक्ष ने सरकार के इस फैसले को लेकर खूब सवाल किए। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा क्यों की?