तेलंगाना ने केंद्र से एसएएससीआई योजना के तहत मांगे 5,000 करोड़ रुपए

IANS | May 20, 2026 5:02 PM

हैदराबाद, 20 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के तहत केंद्र सरकार से अतिरिक्त 5,000 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता की मांग की है।

‘देश में महंगाई, पीएम मोदी मेलोनी को खिला रहे टॉफियां’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर तंज

IANS | May 20, 2026 4:57 PM

अमेठी, 20 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। अमेठी में उन्होंने पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि मोदी जी 'टॉफियां खा रहे हैं।'

रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, पीएम मोदी और अमित शाह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

IANS | May 20, 2026 3:18 PM

रायबरेली, 20 मई (आईएएनएस)।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और देश बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है।

पंजाब के राज्यपाल ने छोड़ी गाड़ी, ई-बस से किया सफर, बोले- नहीं रुकनी चाहिए देश की गति

IANS | May 20, 2026 3:10 PM

चंडीगढ़, 20 मई (आईएएनएस)। वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशभर में ईंधन बचाने की पहल चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आज के रेलवे कार्यक्रम में एक ई-बस से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए कि देश की गति नहीं रुके।

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड, सेना प्रमुख करेंगे समीक्षा

IANS | May 20, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) देश की प्रतिष्ठित त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी है। यहां एनडीए के 150वें कोर्स की भव्य पासिंग आउट परेड 30 मई को पुणे के खड़कवासला स्थित ऐतिहासिक खेतरपाल परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। तीनों सेनाओं की पासिंग आउट परेड वाले इस समारोह की समीक्षा भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे।

मैंने पिता को खोया, परिवार के लिए बहुत दुख का समय : ऋतु खंडूरी भूषण

IANS | May 19, 2026 4:53 PM

देहरादून, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर विधानसभा की स्पीकर और पुत्री ऋतु खंडूरी भूषण ने दुख जताया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह परिवार के लिए दुख का समय है। मैंने अपने पिता को खोया है। ईश्वर की जो इच्छा होती है, वही होता है।

अमेरिका में केस समाप्त होने से अदाणी ग्रुप को ग्लोबल निवेशकों को आकर्षित करने में मिलेगी मदद: एक्सपर्ट्स

IANS | May 19, 2026 4:52 PM

अहमदाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन की ओर से अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी से जुड़े सारे मामले समाप्त करना एक सकारात्मक कदम है। इससे निवेशकों का अदाणी ग्रुप में विश्वास बढ़ेगा और ग्लोबल निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से मंगलवार को दी गई।

टीवीके सरकार ने तमिलनाडु के दो-भाषा फॉर्मूले में बदलाव से इनकार किया

IANS | May 19, 2026 4:40 PM

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली नई तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सरकार ने राज्य की लंबे समय से चली आ रही दो-भाषा नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। शिक्षा मंत्री राजमोहन ने घोषणा की है कि मौजूदा सरकार के तहत इस फॉर्मूले में कोई बदलाव नहीं होगा।

भुवन चंद्र खंडूरी ने ईमानदारी, सादगी और विकास की राजनीति का उदाहरण पेश किया : राष्ट्रपति मुर्मु

IANS | May 19, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। देश के तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा स्मरणीय रहेगी।

'सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा', भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

IANS | May 19, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख जताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भुवन चंद्र खंडूरी के साथ मुलाकात की पुरानी फोटो भी शेयर की।