हम जनता के मजबूत भविष्य के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं : प्रियंका गांधी वाड्रा
नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केरल के वायनाड में अपने धन्यवाद दौरे के दूसरे दिन रविवार को नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्षेत्र के लिए अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने में मदद करने जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया।