'जो कहा, वही हुआ', हरदीप पुरी ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर कसा तंज
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। इस वीडियो में पीएम मोदी के अलग-अलग भाषण के अंश हैं, जिसमें वो गांधी परिवार और कांग्रेस को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं।