काम के नाम पर लड़ेंगे तो कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी : किरेन रिजिजू
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि 2014 से पहले और उसके बाद देश में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के विजन को कितना लागू किया गया है। 2014 से पहले क्या स्थिति थी और उसके बाद कितना अंतर आया है।