महाराष्ट्र की जनता ने 'विचार की विरासत' को दिया आशीर्वाद, 'परिवार की विरासत' को किया खारिज : सुधांशु त्रिवेदी
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में 'महायुति' के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अभी तक महाराष्ट्र के जो नतीजे दिख रहे हैं, वह शानदार तरीके से भारतीय जनता पार्टी और 'महायुति' के पक्ष में हैं। भाजपा यहां पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है।