राष्ट्रीय मेडिकोस संगठन भारत ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी, राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन भारत (एनएमओ भारत) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर की टिप्पणियों पर निराशा व्यक्त की है। इन टिप्पणियों में राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर मेमोरी लॉस वाली टिप्पणी की थी। ऐसे में इसको लेकर संगठन नाराज है और राहुल गांधी पर जो बाइडेन की संज्ञानात्मक (कांगिटिव) क्षमताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।