मैटराइज एग्जिट पोल : झारखंड में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान, 'इंडी' गठबंधन को झटका
नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में विधानसभा चुनाव बुधवार को समाप्त हो गए हैं। राज्य में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए, जबकि चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव खत्म होने के साथ ही अब झारखंड को लेकर मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आया है।