बदरीनाथ सीट पर भाजपा की हार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले- करेंगे समीक्षा
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में हुए दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। मंगलौर और बदरीनाथ दोनों ही विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में अब सवाल यह उठने लगा है कि क्या इन दोनों चुनाव के नतीजे उत्तराखंड में होनेवाली 2027 की विधानसभा चुनाव की तस्वीरें स्पष्ट कर रही हैं। क्या देवभूमि में भाजपा का प्रभाव कम होता जा रहा है?