पीएम मोदी के विजन के अनुरूप रेलवे का विकास जारी : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आम लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे ने अब नॉन एसी कोच की संख्या में वृद्धि की ओर कदम बढ़ाया है। अगले दो सालों में लगभग 10,000 नॉन-एसी कोचों के उत्पादन की योजना बनाई गई है। जिसमें 5,300 से अधिक जनरल कोच शामिल होंगे।