वोट जिहाद पर ध्यान ना दें, विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर भाजपा को अपना समर्थन दें : स्मृति ईरानी
मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में मुंबई की कल्याण पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार सुलभा गायकवाड़ के पक्ष में प्रचार करने भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। यहां लोगों के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'हमने जो कहा, वो किया'।