धनबाद के बलियापुर ब्लॉक के लोगों ने ओडीएफ के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
धनबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। देश के लगभग 75 प्रतिशत गांव खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) हो चुके हैं और यह लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया गया है। झारखंड के धनबाद जिले के बलियापुर ब्लॉक में लगभग सभी गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।