आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को धन्वंतरि जयंती और नवें आयुर्वेद दिवस के मौके पर स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह एक रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।