अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने 1,000 करोड़ रुपये के वीसी फंड को दी मंजूरी

IANS | October 25, 2024 11:35 AM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड (वीसी फंड) की स्थापना को मंजूरी दी है। सरकार के इस कदम से निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

यूपी में सपा के सिंबल पर क्यों चुनाव लड़ेंगे गठबंधन के सभी प्रत्याशी?

IANS | October 25, 2024 9:03 AM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नया मोड़ आ गया है। समाजवादी पार्टी ने सभी 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि सपा अपने सहयोगी दल कांग्रेस के लिए कुछ सीटें छोड़ेगी, मगर उन्होंने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए संदेश दिया है कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और सपा के सिंबल पर ही गठबंधन के सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

महाराष्ट्र चुनाव : शरद पवार गुट की पहली लिस्ट जारी, 45 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

IANS | October 24, 2024 8:15 PM

महाराष्ट्र, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी के बाद एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। एनसीपी (एसपी) ने बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री और एनसपी प्रमुख अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

केदार-बद्री यात्रा : आपकी यह यात्रा भगवान भरोसे ही मंगलमय हो सकती है

IANS | October 24, 2024 6:22 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर पहुंचे लोग यहां की अव्यवस्था और शासन-प्रशासन की अनदेखी से परेशान नजर आए। यहां से यात्रा कर लौटे लोगों ने बताया कि यहां की आपकी यात्रा भगवान के भरोसे ही मंगलमय हो सकती है।

केदार-बद्री यात्रा : जेब में पैसे और किस्मत के धनी हों तभी यहां जाने की सोचें

IANS | October 24, 2024 5:56 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अगर आप भी चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं और आप सामान्य लोग हैं, आपकी कोई वीआईपी या वीवीआईपी पहचान नहीं है, तो आप केदार-बद्री की यात्रा थोड़ा संभलकर और सोच समझकर करें। यात्रा के दौरान वहां पहुंचे लोगों का यह निजी अनुभव है। जो इस यात्रा के पैदल मार्ग पर पहुंचे हर आदमी से आपको सुनने को मिल जाएगा। यानी अगर आपकी जेब में पैसे खूब भरे पड़े हैं और आप किस्मत के धनी हों तभी इस यात्रा पर जाने की सोचें।

महाकुंभ 2025 : स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

IANS | October 24, 2024 5:37 PM

प्रयागराज, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में 'महाकुंभ-2025' को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सरल बनाने की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। मेला प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगरीय निकाय के सभी विभाग योगी सरकार के निर्देशों के मुताबिक दिव्य, भव्य, नव्य महाकुंभ को साकार करने में जुटे हुए हैं।

रेलवे ने बिहार, आंध्र प्रदेश को दी 6,798 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

IANS | October 24, 2024 5:30 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने गुरुवार को 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी।

प्रियंका गांधी इन्वेस्टमेंट के लिए करती हैं सरकारी कंपनियों पर भरोसा, पोर्टफोलियो के 18 में से 6 पीएसयू स्टॉक

IANS | October 24, 2024 4:22 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, लेकिन निवेश के लिए उनकी पहली पसंद पीएसयू शेयर ही हैं।

अव्यवस्थाओं की शिकार है बाबा केदारनाथ की यात्रा, शासन-प्रशासन की बदइंतजामी ने लोगों के लिए बढ़ा दी है मुश्किल  

गंगेश ठाकुर | October 24, 2024 3:43 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चार धाम यात्रा हर किसी का सपना है। छह महीने तक चलने वाली इस यात्रा को कई बार प्राकृतिक आपदा की नजर लगती है और यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित करना पड़ जाता है। लेकिन, बाबा केदार और बद्री विशाल में लोगों की आस्था इतनी कि यात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में फिर से श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंचने के लिए निकल पड़ते हैं। इस साल जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में इस यात्रा को ऐसी ही प्राकृतिक आपदा की नजर लगी थी, लेकिन, हालात सामान्य हुए तो एक बार फिर से यात्रा को शुरू कर दिया गया।

यूपी ने मारी बाजी, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने में देश में बना नंबर 'वन'

IANS | October 24, 2024 2:35 PM

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े सात साल पहले सूबे की सत्ता संभालते ही बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। इसके तहत योगी सरकार ने प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए कई फैसले लिए। आज इसका असर पूरे प्रदेश में देखा जा सकता है। अब, प्रदेशवासियों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है।