महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से बनाया उम्मीदवार
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली लिस्ट में पार्टी ने 99 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनावी मैदान में उतारा है।