कन्नूर में प्रशासनिक अधिकारी की मौत, राज्य में सीपीएम नेताओं के अहंकार को दर्शाती है : अनूप एंटनी

IANS | October 15, 2024 7:41 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल में मंगलवार सुबह एडीएम नवीन बाबू का शव उनके आवास पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या ने पद पर रहते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनका शव उनके आवास पर लटका मिला। इस पर भारतीय जनता पार्टी नेता अनूप एंटनी ने सीपीआईएम को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

बहराइच हिंसा : पीड़ित परिवार बोला, सीएम योगी ने जो आश्वासन दिया, हमें उसी की जरूरत थी

IANS | October 15, 2024 7:27 PM

लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में असमय काल-कवलित हुए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मृतक रामगोपाल के भाई किशन ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी से वह सब कुछ मिला है, जिसकी हमें जरूरत थी। पूरे परिवार को यह भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।

'आप' और कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने बिजली मुद्दे पर जनता को साधा

IANS | October 15, 2024 3:24 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के गरीबों को महंगी बिजली की मार से बचाने के लिए विशेष पहल की है। यहां पर गरीबी रेखा (बीपीएल धारकों) से नीचे व्यक्तियों को करीब आधे दर पर बिजली उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है।

समाजवादी नेता के करीबी मुख्तार अब्बास नकवी को पहले चुनाव में मिली थी हार

IANS | October 15, 2024 1:34 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल था 1998। बारहवीं लोकसभा के चुनाव का रिजल्ट आना था। देश की जनता की निगाहें टिकी थी मतगणना पर। जैसे-जैसे रिजल्ट आने शुरू हुए तो सरकार बनाने की कवायद भी तेज होने लगी। इस चुनाव में किसी पार्टी को तो बहुमत नहीं मिल पाया, लेकिन कुछ नेता ऐसे भी थे, जो पहली बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इन्हीं में से एक हैं भाजपा के कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी। वह देश के ऐसे मुस्लिम नेता हैं, जो भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। इतना ही नहीं, वह तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री भी बनें।

मदन लाल खुराना : राजनीति के उतार-चढ़ाव में भी जिनका सफर 'अटल' रहा

IANS | October 14, 2024 11:14 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मदन लाल खुराना का नाम भारतीय राजनीति, खासकर दिल्ली की राजनीति में अहम रहा है। विभाजन के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित हुए एक परिवार के सदस्य के रूप में उनका जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था। 15 अक्टूबर 1936 को मौजूदा पाकिस्तान के फैसलाबाद में जन्में मदन लाल खुराना को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी का खास सिपहसालार माना जाता था।

पलामू की महिलाओं ने 'लखपति दीदी योजना' को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की

IANS | October 14, 2024 10:39 PM

पलामू (झारखंड), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। साथ ही सामाजिक रूप से वे सशक्त बनकर उभर रही हैं।

तकनीकी प्रगति, वैज्ञानिक शोध और नवाचार का लाभ सबको समान रूप से मिलना चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष  

IANS | October 14, 2024 6:40 PM

जिनेवा/नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जिनेवा में आयोजित आईपीयू की 149वीं सभा को संबोधित करते हुए तकनीकी प्रगति, वैज्ञानिक शोध और नवाचार का लाभ सबको समान रूप से मिलने की वकालत की है।

ग्रेटर नोएडा में आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करेगी योगी सरकार, ‘तीसरी आंख’ बनेगी आधार

IANS | October 14, 2024 4:01 PM

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएम योगी के विजन अनुसार, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में इंटीग्रेटेड एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) की जल्द स्थापना होगी, जो ग्रेटर नोएडा के यातायात प्रबंधन और सुरक्षा में ‘तीसरी आंख’ के तौर पर कार्य करेगा।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

IANS | October 14, 2024 3:11 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की शिष्टाचार मुलाकात पीएम आवास पर हुई। इसकी तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

भाजपा नेता की सलमान खान से अपील, 'बिश्नोई समाज से माफी मांग लें'

IANS | October 14, 2024 2:19 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से किसी व्यक्ति की कद, प्रतिष्ठा कम नहीं होती है, बल्कि गलती को स्वीकार करने से उसका कद बढ़ता है। हरनाथ यादव ने सलमान खान से अपील की इस विवाद को समाप्त करें।