जल जीवन मिशन : मध्य प्रदेश में ग्रामीणों के लिए वरदान, हर घर में पहुंच रहा साफ पानी
भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार ने साल 2019 में जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य 2024 तक देश के सभी ग्रामीण इलाकों में हर घर तक पानी पहुंचाना है। यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकारों को जिम्मेदारी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।