राहुल और उनकी टोली ने कांग्रेस पार्टी का पिंडदान कर दिया : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गाजियाबाद, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने मैदान में नहीं उतरने का फैसला लिया है। इस पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी टोली ने पूरी कांग्रेस पार्टी का पिंडदान कर दिया।